रंग लगाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

वाराणसी। चौबेपुर थाना अंतर्गत ग्राम बराई में होली के दिन रंग लगाने और डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए आपसी मारपीट में मनबढ़ों ने बराई गांव के बीडीसी राजू राजभर उम्र 35 वर्ष की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी, जिसके आरोप में चौबेपुर पुलिस ने बुधवार को दो अभियुक्तों विशाल महाराज उर्फ विशाल पाण्डेय और नितेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।

डीजे बजाने के विरोध करना पड़ा महंगा

चौबेपुर पुलिस ने अभियुक्त विशाल महाराज उर्फ विशाल पाण्डेय पुत्र ज्ञानचन्द पाण्डेय और नितेश प्रजापति पुत्र प्रेमचन्द उर्फ पराऊ प्रजापती को शाहपुर पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया है। विशाल महाराज उर्फ विशाल पाण्डेय ने पूछताछ में बताया कि होलिका दहन के दिन होलिका स्थल पर हम लोगों के द्वारा डीजे बजाया जा रहा था, जिसका विरोध मृतक के द्वारा किया गया था।
चुनावी प्रतिद्वन्दिता भी बनी वजह.

अभियुक्त ने बताया कि होली के दिन भी मृतक के घर विशाल व उसके साथी रंग लगाने के लिये गये जहां पर मृतक ने रंग लगाने से मना किया तो उक्त बातो एंव चुनावी प्रतिद्वन्दिता को लेकर विशाल और उसके साथ के लोगों ने मृतक राजू राजभर के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम

दोनों अभियुक्तों पर थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा हत्या समेत अन्य धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला, कांस्टेबल अमृतराज तिवारी, कांस्टेबल रोशन त्रिपाठी थाना चौबेपुर ने मुख्य भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here