गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का भी श्रीगणेश हो गया है। इस बार lockdown लॉकडाउन के कारण बिना श्रद्धालुओं के ही दोनों धामों के कपाट खोले गए हैं। तीर्थ पुरोहितों ने जैसे ही कपाट खोले तो दोनो धाम वहां मौजूद स्थानीय निवासियों के मां गंगा और यमुना के जयकारों से गूंज उठे। इस मौके पर PM Modi पीएम मोदी की ओर से भी 1100 रुपये पूजा में चढ़ाए गये।
रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 12.35 बजे Gangotri गंगोत्री मंदिर के कपाट खोलकर मां गंगा की भोग मूर्ति को मंदिर में विराजमान किया गया। मंदिर समिति ने पांच तीर्थ पुरोहितों के माध्यम से रोजाना पूजा-अर्चना की व्यवस्था की है।
मंदिर परिसर में प्रवेश से पूर्व CMO Dr. D P Joshi सीएमओ डा. डीपी जोशी ने तीर्थ पुरोहितों की screening स्क्रीनिंग की, जिसमें सभी स्वस्थ मिले। संक्रमण को रोकने के लिए sanitiser सैनिटाइजर का प्रयोग भी किया गया। Lockdown लॉकडाउन एवं social distancing सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही।
Kharsali खरसाली गांव से निकलकर मां यमुना की डोली यात्रा ढोल दमाऊं की धुन और मां यमुना के जयकारों के साथ पांच किमी लंबे पैदल रास्ते से होते हुए करीब साढ़े 11 बजे Yamunotri dham यमुनोत्री धाम पहुंची। यहां सभी पुरोहितों ने यमुना नदी में स्नान कर शनि देव की डोली और मां यमुना की आरती की।
इसके बाद मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान के साथ दोपहर 12.41 बजे शुभ मुहूर्त पर मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इस अवसर पर पुजारियों ने मंत्रोच्चारण करते हुए मां यमुना की मूर्ति को सिंहासन में बैठाकर पूजा अर्चना की।
श्री पांच मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री मंदिर में प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। मंदिर समिति ने इस global crisis वैश्विक संकट के दौर में देश दुनिया को नेतृत्व देकर सही राह दिखाने वाले PM Narendra Modi पीएम नरेंद्र मोदी को यजमान मानकर उनकी ओर से मां गंगा की पूजा की। मां गंगा का प्रथम प्रसाद जल्द ही पीएम मोदी को भिजवाया जाएगा।