राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत में सुबह के समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही हैं। हालांकि धूप आने के बाद सर्दी से राहत मिलने लगती है। दोपहर के समय धूप में तपिश का अहसास होता है। इसके बावजूद इस समय दिल्ली पहाड़ों से अधिक ठंडी बनी हुई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब दिल्ली कई पहाड़ी इलाकों से अधिक सर्दी है।

राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। बुधवार को भी राजधानी का न्यूनतम तापमान महज 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों से शिमला, धर्मशाला और मसूरी का न्यूनतम तापमान दिल्ली से अधिक दर्ज हो रहा है। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4, धर्मशाला में 9.2 और मसूरी में 8.5 न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान बुधवार को 26.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दस सालों में 2017 में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। बाकी सभी मौकों पर दिसंबर की शुरुआत इससे गर्म ही रही है। अधिकतम तापमान में 7 दिसंबर तक बहुत अधिक बदलाव नहीं आने वाला और यह 26 से 27 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। लेकिन इसके बाद यह 24 से 25 डिग्री पर सिमट सकता है। शुक्रवार से सर्दी का अहसास सुबह के समय कुछ कम होगा। इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजधानी में आ रही ठंडी हवाओं पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगेगा। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से उपर जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here