मंडुवाडीह-रामेश्वरम-मंडुवाडीह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का  संचालन छह दिसंबर से रात आठ बजे से होगा। यह प्रयागराज 10.30 बजे, सतना 2.20 बजे, कटनी 3.35 बजे, जबलपुर सुबह 5.00 बजे, इटारसी सुबह 9.00 बजे, नागपुर दोपहर 1.30 बजे, विजयवाड़ा से रात 12.45 बजे, चेन्नई एग्मोर सुबह 8.10 बजे, रामेश्वरम चौथी रात 11 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05119 रामेश्वरम-मंडुवाडीह 9 दिसम्बर से हर बुधवार रामेश्वरम से रात 11.55 बजे छूटकर कर चेन्नई एग्मोर दोपहर 01.15 बजे, सिरपुर कागजनगर रात 01.45 बजे, सेवाग्राम सुबह 05.30 बजे, नागपुर सुबह 06.55 बजे, इटारसी दोपहर 12.10 बजे, जबलपुर शाम 03.40 बजे, कटनी शाम 05.05 बजे, सतना शाम 06.30 बजे, प्रयागराज रात 10.40 बजे तथा चौथे दिन ज्ञानपुर रोड रुकते हुए मंडुवाडीह रात 01.25 बजे पहुंचेगी।  

कइयों की फिर छूटी महानगरी एक्सप्रेस 
कैंट रेलवे स्टेशन अनेक यात्रियों की महानगरी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन छूट गई। ट्रेन छूटने के समय परिवर्तन की जानकारी न दिये जाने का आरोप लगाते हुए यात्रियों ने करेंट और पूछताछ काउंटर पर हंगामा किया। महानगरी एक्सप्रेस के कैंट से रवानगी का समय पहले 11.20 बजे का था। दो दिसंबर से इसका समय सुबह 10.00 बजे कर दिया गया है। दो दिसंबर को ट्रेन छूटने पर कई यात्रियों ने हंगामा किया था। शुक्रवार को ट्रेन जाने के बाद दर्जनों यात्री स्टेशन पहुंचे। उन्हें भी पता नहीं था कि ट्रेन छूटने का समय अब सुबह 10 बजे कर दिया गया है। उन्होंने स्टेशन निदेशक कार्यालय पहुंच शिकायत दर्ज कराई।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here