वर्ष 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसम्बर को है । यह ग्रहण उस वक्त पड़ेगा, जब भारत में सूर्य अस्त हो रहा होगा। खास बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण आंशिक नहीं, बल्कि पूर्ण खग्रास सूर्य ग्रहण है। दक्षिण अमेरिका, दक्षिण पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक, हिन्द और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा।

विज्ञानिकों का कहना है कि भारत की बात अगर करें तो मध्‍य प्रदेश में शाम लगभग 5 बजकर 36 मिनट पर सूर्यास्त हो जाएगा। उसके बाद शाम 7 बजकर 03 मिनट से पूर्ण सूर्यग्रहण आरंभ होगा, जो कि भारतीय समयानुसार रात्रि 9 बजकर 43 मिनट पर अधिकतम होगा और जिस वक्त सूर्य ग्रहण समाप्‍त होगा उस वक्त भारत में रात के 12 बजकर 23 मिनट होंगे। रात होने के कारण यह ग्रहण भारत में तो नहीं दिखेगा, लेकिन चिली और अर्जेन्टीना में ठीक से देखा जा सकेगा। पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा लगाने के कारण इस ग्रहण के अगले ही दिन सूर्य धनु राशि तारामंडल के सामने आता दिखेगा। सूर्य जब किसी राशि तारामंडल में प्रवेश करता है तो उसे सक्रांति कहा जाता है।

इसके पहले भारत में साल के सबसे लंबे दिन 21 जून को सूर्यग्रहण दिखा था। मध्य प्रदेश में अब आंशिक सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 की शाम को सूरज डूबने के पहले दिखेगा। अगर आप 2021 में सूर्यग्रहण देखना चाहते हैं तो 10 जून 2021 को होने जा रहे वलयाकार सूर्यग्रहण (एन्यूलर सोलर इकलिप्स) के लिये कनाडा-ग्रीनलैंड की सैर करनी होगी या फिर 04 दिसम्बर 2021 को आस्ट्रेलिया के शहरों में आंशिक ग्रहण (पार्शियल सोलर इकलिप्स) देखा जा सकेगा।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक सूर्य ग्रहण पर

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से होकर परिक्रमा करता हुआ चंद्रमा निकलता है तो वह सूरज की कुछ या पूर्ण रोशनी को किसी एक भू-भाग पर आने से रोक लेता है। इस दौरान पृथ्वी के उस भाग पर रहने वाले लोगों को कुछ समय तक सूर्य या तो पूरी तरह नहीं दिखाई देता अथवा आंशिक दिखाई देता है। इस खगोलीय घटना को ही सूयग्रहण कहते हैं। आगामी 14 दिसम्बर का यह ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा।

वर्ष 2021 में पड़ने वाले सूर्य एवं चंद्र ग्रहण

26 मई को – पूर्ण चंद्र ग्रहण – यह दक्षिण पूर्वी एशिया, ऑस्‍ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, भारतीय महासागर और अंटार्कट‍िका से दिखेगा।

10 जून को – आंशि‍क सूर्य ग्रहण – यह यूरोप, एशिया, उत्तर/पश्चिम अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक से दिखेगा।

18-19 नवम्‍बर को – आंशिक चंद्र ग्रहण – यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया, उत्तर/पश्चिम अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, अटलांटिक, भारतीय महासागर, दक्ष‍िण अमेरिका और आर्कटिक से दिखेगा।

4 Dec – पूर्ण सूर्य ग्रहण – ऑस्‍ट्रेल‍िया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी हिस्सों से, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, भारतीय महासागर और अंटार्कटिका से दिखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here