उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखीमपुर खीरी के दौरे पर हैं। यहां उन्‍होंने इंटीग्रेटेड कोविड-19 कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद बाद मीड‍िया से बातचीत में बताया कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में 4,62,00,000 से अधिक टेस्ट किए गए हैं। 1,60,00,000 से अधिक लोगों को अब तक वैक्सीन दी जा चुकी है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगभग 8,00,000 से ज्यादा वैक्सीन दे चुके हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा क‍ि जिस तरह से कहा जा रहा था कि 25 अप्रैल से 10 मई के बीच उत्तर प्रदेश में एक लाख कोरोना के मामले प्रतिदिन आएंगे। आज 7,700 के आसपास पॉजिटिव मामले आए हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले 20 दिन के अंदर 2,04,000 सक्रिय मामलों की संख्या कम हो गई है।

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। बीते 24 घंटे में यूपी में कोरोना संकमण के 7,735 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 17,668 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रदेश में अब कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,03,276 रह गई है। इस प्रकार प्रदेश में 30 अप्रैल, 2021 को दर्ज किए गए कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक एक्टिव मामलों 3,10,783 में 68 प्रतिशत की कमी आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here