तब्लीगी जमात के घृणित कर्मों के चलते भारत संकट में घिर गया है । उसके कार्यक्रम के चलते हज़ारों संक्रमित हो गए । दिल्ली नें 24 संक्रमित मिले जो देश में मिले पॉजिटिव मामलों के 30 फीसदी हैं। मृतक संख्या भी बढ कर 47 पर जा पहुंची है।

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा- 21 मार्च तक हजरत निजामुद्दीन मरकज में करीब एक हजार 746 लोग ठहरे हुए थे। इनमें 216 विदेशी और 1530 भारतीय थे। मरकज के कार्यक्रम के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में 824 विदेशी 21 मार्च तक तब्लीगी की गतिविधियों में शामिल थे। राज्यों की पुलिस को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद 824 विदेशियों की जानकारी दे दी गई थी, ताकि उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग और क्वारैंटाइन के इंतजाम किए जा सकें। इसके बाद 28 मार्च को सभी राज्यों को भारतीय तब्लीगी जमात के लोगों की जानकारी इकठ्ठा करने की सलाह दी गई थी, ताकि उन्हें जांच के बाद क्वारैंटाइन किया जाए।

अब यहां आने वाले उन हजारों लोगों की तलाश और उन्हें आइसोलेट करने की मुहिम शुरू हो चुकी है, यहां हुए धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे। यूपी से मरकज जाने वाले 157 लोगों में से 95% को ट्रेस कर लिया गया है। राजस्थान ने भी उन लोगों की लिस्ट मंगवाई है, जो मरकज में शामिल हुए थे। हालांकि, राज्य सरकार के पास अभी यह जानकारी नहीं है कि कितने लोग यहां से मरकज में गए थे।

गृह मंत्रालय ने कहा- इस साल मरकज में शामिल होने के लिए करीब 2100 विदेशी पहुंचे थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंडस, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका और किर्गिस्तान के लोग शामिल हैं। आमतौर पर मरकज में पहुंचने वाले विदेशी निजामुद्दीन में स्थित बंगलेवाली मस्जिद में अपने पहुंचने की सूचना देते हैं। अब तक मरकज में शामिल होने वाले 2137 लोगों की पहचान करके उनकी मेडिकल जांच की जा चुकी है। 1339 लोगों को नरेला, सुल्तानपुरी, बक्करवाला, झज्जर और एम्स में क्वारैंटाइन किया गया है। 303 में कोरोना के लक्षण पाए गए थे, जिन्हें दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया है।

मध्यप्रदेश: 107 लोग मरकज में शामिल हुए थे
मध्यप्रदेश में इस मरकज में 107 लोग शामिल हुए थे, इनमें से 36 पुराने भोपाल के रहने वाले हैं। यहां से लौटीं 50 जमातें भोपाल में रुकी थीं। स्वास्थ्य विभाग मरकज में शामिल हुए लोगों की तलाश करके सैंपल ले रहा है। मंगलवार को 11 की पहचान कर उनके सैंपल लिए गए। राज्य सरकार ने यह जिम्मेदारी गृह विभाग को सौंपी है। सीएम शिवराज ने 100 लोगों को क्वारैंटाइन करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here