नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा मामले में फरार एक और आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है।। दिल्ली पुलिस ने कल (16 फरवरी) देर रात आरोपी को पीतमपुरा इलाके से गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ मोनी के रूप में हुई है, जो दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में रहता है। वह पेशे से कार एसी मैकेनिक है। मनिंदर सिंह पर लाल क़िला के अंदर हिंसा, तोड़फोड़ करने के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप है। उसे लाल क़िला के अंदर कई CCTV वीडियोज में हाथ में तलवार और लोहे का रॉड लहराते और हंगामा करते हुए देखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here