पदम पति शर्मा

प्रधान संपादक

  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट से सोमवार आधी रात को ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे’ मंत्र ट्वीट किया गया है।  दुर्गा सप्तशती के इस मंत्र का ट्वीट करने का आपका प्रयोजन क्या है प्रियंका वाड्रा जी ? 

समझ मे किसी के नहीं आ रहा कि इस मंत्र के माध्यम से ईसाई प्रियंका गांधी वाड्रा आखिर क्या कहना चाहती हैं और क्या वह इस संस्कृत के श्लोक का अर्थ भी जानती हैं? आप क्या आपके फरिश्ते भी इसका अर्थ नहीं बता सकते। आपका सोशल मीडिया जो हैण्डिल करता है और जिसने इस मंत्र को आपके नाम से ट्वीट किया है, वह भी ‘परम ज्ञानी’ ही होगा। अन्यथा इतनी अशुद्धिया न होती।

बताने की जरूरत नही कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को नागरिकता कानून के विरोध का केंद्र बना दिया है। पार्टी की ओर से महासचिव प्रियंका गांधी इस विरोध की अगुवाई कर रही हैं। 

उन्होंने मीडिया के माध्यम से सीधे योगी के भगवा कपड़े पर निशाना साधते हुए पूछा  कि भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक परंपरा की पहचान है, जिसमें हिंसा की कोई जगह नहीं है।

इस संदर्भ में मैं पूछना चाहता हूँ कि आप योगी जी के बारे में क्या जानती हैं प्रियंका जी ? एक मीडियाकर्मी होने के नाते मै जानता हूँ कि योगी आदित्य नाथ ब्रह्मचारी हैं पीठाधीश्वर होने के नाते और इसलिए भगवा वस्त्र धारण करना उनके लिए अनिवार्य है। जमीन पर सोते हैं और जब तमाम राजनेता बेसुध नींद मे सोये होते हैं तब यह साधु साढे तीन बजे उठता है नित्य कर्म के लिए और जिसकी इमानदारी के विरोधी भी कायल हैं। अपने काग्रेसी सहयोगियों से इस बाबत दरयाफ्त कर लीजिएगा।

वैसे  सीएम योगी आदित्यनाथ के दफ्तर की तरफ से भगवा वस्त्र पर प्रियंका को जवाब दिया गया। इसके बाद प्रियंका गांधी के टि्वटर अकाउंट से दुर्गा सप्तशती का मंत्र ट्वीट किया गया है जिस पर लोग अलग-अलग अटकलें  लगा रहे हैं। 

प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने इस ट्वीट को राष्ट्रीयता से जोड़ा है। एक यूजर ने इसे कामना सिद्धि मंत्र बताया है तो एक ने इसे हाइपो करार दिया है। एक यूजर ने सही उच्चारण करने की सलाह दी है।  प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर एक यूजर ने इसका हिंदी अनुवाद पूछा है।

नागरिकता कानून के विरोध का औचित्य भी समर्थकों को समझाइए

यदि इस मंत्र को नागरिकता कानून के परिप्रेक्ष्य में ट्वीट किया गया तो प्रियंका जी आप कृपा करके यह भी अपने समर्थकों को समझाने का कष्ट कर दीजिये कि आखिर इस कानून का आप और आपकी पार्टी विरोध क्यों कर रही है ? यह कानून तो पडोस के तीन देशों से पांच वर्ष पूर्व आए प्रताड़ित गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए है, इससे किसी भारतीय की नागरिकता तो छिन नहीं रही है ? फिर भी यदि आप इस कानून के विरोध की यूपी में झंडाबरदार हैं तो स्थिति स्पष्ट कीजिए। अन्यथा सामान्य जन की धारणा यही होगी कि विरोध के निमित्त ही इस कानून का विरोध किया जा रहा है और इसके चलते कांग्रेस को इस प्रदेश मे खोयी जमीन किसी भी कीमत पर हासिल नहीं होनी। बल्कि इससे पार्टी का नुकसान ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here