सांसदो के अत्याधुनिक बहुमंजिला आवास का उद्घाटन

नई दिल्ली। सांसदो के लिए नवनिर्मित 77 अत्याधुनिक बहुमंजिला आवास का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जनप्रतिनिधियों को इस नई सुविधा के लिए बधाई देते हुए कहा कि , आज हमारे लिए ये दिन और खास इसलिए भी हो जाता है कि आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी की जन्मदिन भी है। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमारे देश में हजारों पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना जीवन दिया है। उनकी याद में भी नेशनल पुलिस मेमोरियल का निर्माण इसी सरकार में हुआ था | कई इमारतों का निर्माण इस सरकार के दौरान शुरू हुआ और तय समय से पहले समाप्त भी हुआ।

अटल जी के समय जिस अंबेडकर नेशनल मेमोरियल की चर्चा शुरू हुई थी, उसका निर्माण इसी सरकार में हुआ। 23 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद Dr. Ambedkar International Centre का निर्माण इसी सरकार में हुआ।

Central Information Commission की नई बिल्डिंग का निर्माण इसी सरकार में हुआ। पुलिसकर्मियों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में हजारों पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना जीवन दिया है। उनकी याद में भी नेशनल पुलिस मेमोरियल का निर्माण इसी सरकार में हुआ।दशकों से चली आ रही समस्याएं, टालने से नहीं, उनका समाधान खोजने से समाप्त होती हैं।सिर्फ सांसदों के निवास ही नहीं, बल्कि यहां दिल्ली में ऐसे अनेक प्रोजेक्ट्स थे, जो कई-कई बरसों से अधूरे थे जिसे हमारी सरकार ने पूरा किया है | सदन की जो ऊर्जा बढ़ी है इसके पीछे एक और कारण ये भी है की ये सरकार काम निवारण के साथ काम को ख़त्म करने में विश्वास करती है।

काम की तरफ इस मानसिकता की भी शुरुआत एक तरह से 2014 से हुई है।तब देश एक नई दिशा की तरह बढ़ना चाहता था, बदलाव चाहता था।इसलिए तब देश की संसद में 300 से ज्यादा सांसद पहली बार चुनकर आए थे। मैं भी पहली बार आने वालों में से एक था।सामान्य तौर ये कहा जाता है कि युवाओं के लिए 16-17-18 साल की उम्र, जब वो 10th-12th में होते हैं, बहुत महत्वपूर्ण होती है।

अभी 2019 के चुनाव के साथ ही हमने 16वीं लोकसभा का कार्यकाल पूरा किया है। ये समय देश की प्रगति के लिए, देश के विकास के लिए बहुत ही ऐतिहासिक रहा है | 2019 के बाद से 17वीं लोकसभा का कार्यकाल शुरू हुआ है। इस दौरान देश ने जैसे निर्णय लिए हैं, उससे ये लोकसभा अभी ही इतिहास में दर्ज हो गई है।इसके बाद 18वीं लोकसभा होगी। मुझे विश्वास है, अगली लोकसभा भी देश को नए दशक में आगे ले जाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here