दो दिन देर से मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही कई राज्यों में झमाझम बारिश शुरू हो गयी है। वहीं झारखंड, बिहार, बंगाल और यूपी में प्री मॉनसून बारिश हो रही है। यहां 10 जून के बाद मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून इस साल दो दिन देर से केरल पहुंचा है। मॉनसून के आते ही तटीय क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गयी है। वहीं, कई राज्यों में प्री मॉनसून बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है। यूपी, बिहार, झारखंड में भी आसमान में बादल छाये रहेंगे और कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन के भीतर दक्षिण पश्चिम मानसून के दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के शेष हिस्सों और लक्षद्वीप, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी के कुछ अन्य हिस्सों, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और रायलसीमा के अलावा दक्षिण तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून के आज से केरल और आसपास के राज्यो में अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। कहा गया है कि शनिवार तक केरल के कुछ इलाकों में सात से 11 सेंटीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। पिछले छह वर्षों के दौरान यह तीसरी बार है जब मानसून देर से पहुंचा है। इससे पहले 2016 और 2019 में मानसून ने आठ जून को केरल में दस्तक दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here