भारत ने धोखेबाज और मक्कार चीन के खिलाफ गलवान झड़प के बाद सख्त कदम उठाते हुए साइबर दुनिया का सबसे जबरदस्त हमला किया है। भारत सरकार ने 59 मोबाइल एप को प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें टिकटॉक, यूसी ब्राउसर और अन्य चाइनीज एप शामिल हैं। गौरतलब है कि इन प्रतिबंधित चीनी एप के कुल यूजर्स में 30 प्रतिशत भारतीय हैं। चीन को इससे जबरदस्त आर्थिक झटका लगा है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार से कहा था कि या तो चीन से जुड़े 52 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया जाए या लोगों को इनका इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाए, क्योंकि इनका इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है। ये ऐप बड़े पैमाने पर डेटा को भारत से बाहर भेज रहे हैं। इस मामले से जुड़े लोगों ने हिंदुस्तान टाइम्स को यह जानकारी दी थी।

ANI

@ANI
Government of India bans 59 mobile apps. Tik Tok, UC Browser and other Chinese apps included in the list.

इस साल अप्रैल महीने में गृह मंत्रालय ने जूम के इस्तेमाल को लेकर एक अडवाइजरी जारी की थी। मंत्रालय ने यह अडवाइजरी नेशनल साइबर सिक्यॉरिटी एजेंसी कंप्यूटर इमर्जेंसी रेस्पॉन्स टीम इंडिया (CERT-in) के प्रस्ताव पर जारी की थी। भारत पहला देश नहीं है जिसने सरकार में जूम एप के इस्तेमाल पर रोक लगाई।

इससे पहले ताइवान ने भी सरकारी एजेंसियों को जूम एप के इस्तेमाल से रोक दिया। जर्मनी और अमेरिका भी ऐसा ही कर चुके हैं। कंपनी ने गृह मंत्रालय की एडवाइजरी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह यूजर्स की सिक्यॉरिटी को लेकर गंभीर है।
 
सिक्यॉरिटी से समझौता करने वाले मोबाइल एप्स पर कार्रवाई की मांग उठती रही है। वीडियो शेयरिंग एप के स्वामित्व वाली चाइनीज इंटरनेट कंपनी बाइट डांस जैसी कंपनियां इससे इनकार करती रही थी। लेकिन अधिकारियों का कहना था कि चाइनीज डिवेलपर्स की ओर से तैयार या चाइनीज लिंक्स वाले एप भले ही वह एंड्रॉयड के लिए हों या आईओस के लिए, इनका इस्तेमाल स्पाइवेयर या अन्य नुकसान पहुंचाने वाले वेयर के रूप में हो सकता है।

ऐसी खबरें थी कि सिक्यॉरिटी एजेंसियों ने सुरक्षाकर्मियों को इन चीनी एप्स का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी थी क्योंकि इससे उनकी डेटा सिक्यॉरिटी को खतरा है।

प्रतिबंधित चीनी एप इस प्रकार हैं

  1. TikTok
  1. Shareit
  2. Kwai
  3. UC Browser
  4. Baidu map
  5. Shein
  6. Clash of Kings
  7. DU battery saver
  8. Helo
  9. Likee
  10. YouCam makeup
  11. Mi Community
  12. CM Browers
  13. Virus Cleaner
  14. APUS Browser
  15. ROMWE
  16. Club Factory
  17. Newsdog
  18. Beutry Plus
  19. WeChat
  20. UC News
  21. QQ Mail
  22. Weibo
  23. Xender
  24. QQ Music
  25. QQ Newsfeed
  26. Bigo Live
  27. SelfieCity
  28. Mail Master
  29. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi
  30. WeSync
  31. ES File Explorer
  32. Viva Video – QU Video Inc
  33. Meitu
  34. Vigo Video
  35. New Video Status
  36. DU Recorder
  37. Vault- Hide
  38. Cache Cleaner DU App studio
  39. DU Cleaner
  40. DU Browser
  41. Hago Play With New Friends
  42. Cam Scanner
  43. Clean Master – Cheetah Mobile
  44. Wonder Camera
  45. Photo Wonder
  46. QQ Player
  47. We Meet
  48. Sweet Selfie
  49. Baidu Translate
  50. Vmate
  51. QQ International
  52. QQ Security Center
  53. QQ Launcher
  54. U Video
  55. V fly Status Video
  56. Mobile Legends
  57. DU Privacy

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here