• आवासीय कॉलोनियों में घरों में घुसने लगा पानी, जनजीवन प्रभावित
  • नौकायन के बाद अब गंगा में अलकनंदा क्रूज का संचालन भी बंद

वाराणसी। बनारस में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव हो रहा है। पानी लगातार बढ़ने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वाराणसी में केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर 69.30 मीटर पर था इसमें 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। सुबह 8 बजे जहां जल पुलिस थाने के समीप पानी पहुंच चुका था। वहीं दस बजे जल पुलिस थाना जलमग्न हो चुका है और गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा में बढ़ाव के कारण वरुणा भी उफान है। वरुणा कॉरीडोर डूब गया है। समीप के कॉलोनियों के घरों में पानी प्रवेश करने लगा है। इससे अब आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

अलर्ट और सतर्कता बढ़ी
पानी घटाव पर है लेकिन प्रशासन के निर्देश पर सतर्कता लगातार बनी हुई है। जल पुलिस और एनडीआरएफ की 11वीं वाहनों के जवानों की गश्त जारी है। गंगा के साथ ही वरुणा के पास के थाना व पुलिस को अलर्ट किया गया है। एनडीआरएफ की टुकड़ी घाटों पर तैनात है। मोटर बोट तैनात कर दिये गये हैं।

जलपुलिस दूसरे जगह शिफ्ट
दशाश्वमेध घाट पर स्थित जल पुलिस के डूबने की आशंका है। ऐसे में दूसरी जगह जल पुलिस दफ्तर शिफ्ट होगा। घाटों पर लोगों को जाने से भी रोक दिया गया है।

क्रूज पर भी रोक
लाउड हेलर से नाविकों को आगाह किया कि गंगा में नौकायन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अब अलकनंदा क्रूज का परिचालन भी बंद कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here