पदम पति शर्मा

मुंबई। दुनिया के सफलतम क्रिकेट कप्तान विकटकीपर आलराउंडर महेन्द्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय कैरियर पर पूर्ण विराम लग गया है ?  बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से उनको बाहर करना तो यही साफ संकेत दे रहा हैं। सच है ‘चाम नहीं काम प्यारा होता है’। गत वर्ष इगलैड में  सम्पन्न विश्व कप क्रिकेट सेमीफाइनल के बाद जिसमें धोनी रन आउट हुए थे, मैदान से उनके बाहर रहने के चलते बोर्ड की अनुबंध सूची में उनका नाम गायब देख कर आश्चर्य नहीं  हुआ। धोनी की बोर्ड सम्मान के साथ विदाई करे , यही इस खिलाडी को लेकर प्रशंसकों की अपेक्षा है।

निस्संदेह धोनी इस उम्र में भी विकेट के पीछे तेजी के लिहाज से दुनिया मे सर्वश्रेष्ठ हैं । उनके रिफ्लेक्शेज उतने ही शार्प हैं । लेकिन यही बात उनकी बल्लेबाजी के लिए नहीं कही जा सकती। कभी विश्व का नंबर एक फिनिशर रहा यह हेलीकाप्टर शाट का पंडित आज अपने पुराने खेल की छाया भर ही रह गया है। उम्र का असर उनके बल्ले पर साफ नजर आने लगा था। आज की क्रिकेट मे टीम को विकेट-कीपर आलराउंडर चाहिए सिर्फ विकेटकीपर नहीं । चयनकर्ता यह समझ चुके थे। इसलिए धोनी खामोशी धारण कर मैदान से बाहर रहे। देखना है बोर्ड और धोनी दोनो का अगला कदम क्या होता है ?

गत वर्ष माही ए ग्रेड में शामिल थे। बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट गुरुवार को जारी की। इसमें 27 खिलाड़ियों से करार किया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी टॉप ग्रेड ‘‘ए प्लस’’ दिया गया है, पिछले साल भी यही खिलाड़ी इस ग्रेड में थे। धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू और खलील अहमद भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

लिस्ट में शामिल नए चेहरे

बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पहली बार मयंक अग्रवाल, श्रेयंस अय्यर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। मयंक को ग्रेड बी में जगह मिली है। शेेष खिलाड़ियों को ग्रेड सी में शामिल किया गया है।

दो खिलाड़ी प्रोन्नत किए गए

रिद्धिमान साहा और केएल राहुल को बोर्ड ने प्रमोट किया है। राहुल पिछले साल ग्रेड बी में थे, इस बार उन्हें ए ग्रेड में शामिल किया गया। साहा ग्रेड सी में शामिल थे, उन्हें इस बार ग्रेड बी में जगह मिली है।

A+ ग्रेड में कोहली समेत तीन खिलाड़ी
  

 प्लेयर 2020 में ग्रेड 2019 में ग्रेड सालाना कॉन्ट्रैक्ट

विराट कोहली A+ A+ 7 करोड़
रोहित शर्मा A+ A+ 7 करोड़
जसप्रीत बुमराह A+ A+ 7 करोड़
A ग्रेड मेंराहुल, धवन समेत 11 खिलाड़ी

प्लेयर 2020 में ग्रेड 2019 में ग्रेड सालाना कॉन्ट्रैक्ट
रविचंद्रन अश्विन A A 5 करोड़
रविंद्र जडेजा A A 5 करोड़
भुवनेश्वर कुमार A A 5 करोड़
चतेश्वर पुजारा A A 5 करोड़
अजिंक्य रहाणे A A 5 करोड़
केएल राहुल A B 5 करोड़
शिखर धवन A A 5 करोड़
मोहम्मद शमी A A 5 करोड़
इशांत शर्मा A A 5 करोड़
कुलदीप यादव A A 5 करोड़
ऋषभ पंत A A 5 करोड़
B ग्रेड मेंमयंक अग्रवाल नया चेहरा

प्लेयर 2020 में ग्रेड 2019 में ग्रेड सालाना कॉन्ट्रैक्ट
ऋद्धिमान साहा B C 3 करोड़
उमेश यादव B B 3 करोड़
युजवेंद्र चहल B B 3 करोड़
हार्दिक पंड्या B B 3 करोड़
मयंक अग्रवाल B – 3 करोड़
C ग्रेड में 8 खिलाड़ी, इनमें से 5नए

प्लेयर 2020 में ग्रेड 2019 में ग्रेड सालाना कॉन्ट्रैक्ट
केदार जाधव C C 1 करोड़
नवदीप सैनी C – 1 करोड़
दीपर चाहर C – 1 करोड़
मनीष पांडे C C 1 करोड़
हनुमा विहारी C C 1 करोड़
शार्दुल
ठाकुर C – 1 करोड़
श्रेयस अय्यर C – 1 करोड़
वॉशिंगटन सुंदर C – 1 करोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here