राजधानी दिल्ली समेत पूरी एनसीआर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हैं जिससे वाहनों सड़कों पर रेंगते नजर आए। डीएनडी यमुना पुल, नजफगढ़ रोड, कालिंदी कुंज मार्ग, अक्षरधाम रोड समेत कई जगहों पर ट्रैफिक धीरे चला। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

सुबह घने कोहरे के बावजूद भी दिल्ली के लोग फरवरी महीने में ज्यादा गर्मी झेल रहे हैं। है। हालत यह है कि बीते दस वर्षों में ऐसा पहली बार है, जब फरवरी के पहले पखवाड़े में ही अधिकतम तापमान तीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

फरवरी की शुरुआत से ही अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। दस फरवरी को दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले दस वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान इस स्तर पर फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ही पहुंचता रहा है। मौसम विभाग की मानें तो फरवरी के बचे हुए दिन भी खासे गर्म रहने वाले हैं। दिनभर खिली हुई धूप निकलने के चलते 24 फरवरी तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here