वो कहते है ना अगर आपका हौसला बुलंद हो तो आप किसी भी मुश्किल घड़ी को झेल सकते हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम ही लोग कर पाते हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर तेज़ी से एक कोरोना से जंग लड़ रही लड़की का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो लव यू जिंदगी गाने पर, मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगाये झूमती नजर आई थी। रोज मौत और संक्रमण की खबरों के बीच इस लड़की का ऐसा वीडियो देख लोगों के मन में भी जीने की नई उम्मीद दिखी थी लेकिन अब वो जिंदादिल लड़की इस दुनिया में नहीं रही, वो कोरोना से जंग हार गई।

बता दें, डॉ मोनिका लांगेह ने ट्विटर पर उस 30 वर्षीय जिंदादिल लड़की की वीडियो पोस्ट की थी। 8 मई को दी गई जानकारी के अनुसार , डॉ मोनिका लांगेह के इस वीडियो में दिख रही इस लड़की को ICU में बेड नहीं मिल रहा था जिसके चलते वो कोविड इमरजेंसी वर्ड में भर्ती थी। इस लड़की को NIV पर रखा गया था साथ ही साथ इसे रेमडेसिविर और प्लाnज्मा थेरेपी भी दी गई थी। डॉ मोनिका ने इस वीडियो में ये भी लिखा था कि कभी उम्मीद मत खोना लेकिन वो कोरोना से जंग हार गई।

सोशल मीडिया पर 30 साल की इस लड़की का वीडियो काफी वायरल हुआ था। लोगों ने इसके लिए प्राथना भी की थी, दुआए देते थे की वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए लेकिन शायद भगवान को ये मंजूर नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here