श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन के लिए इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आएंगे। जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। मथुरा और वृंदावन में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के तहत ही व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया है।

ब्रज की होली के रंगों में सराबोर हो चुके प्रदेश के मुख्यमंत्री इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा आगमन है। जिला प्रशासन ने जन्मोत्सव की तैयारियों को अंजाम दिया है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस उत्सव में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए तीन दिवसीय आयोजन कर रहा है। इसके लिए मथुरा के सभी प्रवेश द्वार सजाए हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक जाने वाले सभी रास्तों को सजाया संवारा गया है। अनेक मंच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए तैयार हो रहे हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ ही नगर निगम ने व्यवस्थाओं में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 

सोमवार को, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर साढ़े तीन बजे मथुरा आएंगे। वह कृष्णोत्सव का उद्घाटन करने के लिए रामलीला मैदान जाएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर 3 से 5 बजे तक मथुरा में रहेंगे। वे एक घंटा मंच और एक घंटा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर गुजारेंगे। संतों से भी मुलाकात का वक्त रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here