देश भर में आज जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली। मथुरा से लेकर वृंदावन तक भक्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रंग में रंगे नजर आए। देशभर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजते ही श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में डूब गए। मंदिरों में बधाइयां बजने लगीं। भक्त जयकारे लागने लगे। भगवान के जन्मोत्सव पर कृष्ण जन्मस्थली मथुरा में स्वर्ण जड़ित कामधेनु के नंदलला का अभिषेक किया गया। वहीं कृष्णोत्व पर मंदिरों में जन्मगीत गाए गए।

मथुरा के विभिन्न मंदिरों में सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल की अधिकतर जगह अनदेखी की गई और अधिकतर भक्तों को मास्क पहने बिना या सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हुए देखा गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह-सुबह भक्तों की भीड़ उमड़ी और दिन चढ़ने के साथ ही वृंदावन में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वृंदावन में दिन में तीन मंदिरों में उत्सव मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा, “जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शहनाई पर मधुर धुन बजने के साथ ही भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रांगण में नृत्य किया।” मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि द्वारकाधीश मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु देवता के अभिषेक में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here