दक्षिण भारत के कई राज्यों में चक्रवात निवार के बाद अब एक और तूफान के आने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, कराइकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

दरअसल बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसके जल्द ही चक्रवात में बदलने की संभावना है। इस चक्रवात को मालदीव ने बुरेवी नाम दिया है। इसके केरल सहित दक्षिणी राज्यों में व्यापक बारिश का कारण बन सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग का अनुमान है कि इस तूफान के 2 दिसंबर की शाम तक श्रीलंका को पार करने की उम्मीद है और 3 दिसंबर तक कोमोरिन तट तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के इस अलर्ट को ध्यान में रखते हुए केरल के दक्षिणी जिलों के लिए 1 दिसंबर से यलो अलर्ट और बाद के दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 3 दिसंबर के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

ठीक 3 साल पहले आए चक्रवात ओखी के कहर को मद्देनजर रखते हुए अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई के साथ 30 नवंबर की रात से समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है। लोगों को समुद्र किनारों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है और बिना मजबूत छत वाले घरों में रहने वालों को भी ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। केरल के दक्षिणी जिलों ने पहाड़ी स्थानों की यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में इमारतों की संरचनाओं की तत्काल मरम्मत के बारे में सावधानी बरतने के लिए चेतावनी जारी की है। अगली सूचना तक खदान गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here