बंदी अवकाश, साप्ताहिक छुट्टी और हड़ताल की वजह से बैंक अगले छह दिनों में से पांच दिन बन्द रहेंगे। जी हां! आगामी 10 से 16 मार्च के बीच बैंकों में 5 दिन कामकाज नहीं होगा। अगले छह दिनों में पांच दिन ये बैंक बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि बैंकों में 11 मार्च को छुट्टी रहेगी। इसके बाद 13 से 16 मार्च के बीच लगातार 4 दिन बैंक बंद रह सकते हैं।

सेकेंड सैटरडे और संडे के बाद हड़ताल बनेगी वजह

13 और 14 मार्च को दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी है। इसके बाद 15 और 16 मार्च को बैंक की हड़ताल है, जिसकी वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। यानी बैंक 5 दिन तक बंद रहेंगे।

क्यों हो रही है ये हड़ताल ? जाने वजह…

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बैंककर्मी हड़ताल कर रहे हैं। सरकारी बैंकों को प्राइवेट बनाने की योजना का ये सभी कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। इसी वजह से बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के यूनियन ने आगामी 15 और 16 मार्च को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है।

हड़ताल में ग्रामीण बैंक भी होंगे शामिल

आपको बता दें इसका आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने किया है। इसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लगभग सभी संगठन शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण बैंक भी इस हड़ताल में शामिल होने आ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here