मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बताया कि 1 फरवरी से मुंबई लोकल को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के बाद से इसे सिर्फ हेल्थ वर्कर्स और जरूरी सेवाओं में काम करने वाले लोगों के लिए खोला गया था लेकिन अब इसे सभी के लिए खोल दिया गया है।

लेकिन ट्रेनों में भीड़ से बचने के लिए आम जनता के लिए समय सीमित रहेगा। लोकल ट्रेन सेवा मुंबई में यातायात के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सेवा है. बता दें कि आम जनता को दिन के पहली लोकल सुबह 7 बजे तक, फिर दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक और 9 बजे से आखिरी लोकल के इस्तेमाल की इजाजत होगी। आम जनता सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच और शाम 4 बजे से 9 बजे के बीच यात्रा नहीं कर पाएगी।

राज्य सरकार ने मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में दुकानों और रेस्तरां को क्रमशः 11 बजे और 1 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है। महाराष्ट्र सरकार ने दफ्तरों से ऑफिस के घंटो में लचीलापन लाने का अनुरोध किया है ताकि लोकल में सफर करने वाले यात्रियों को भीड़ से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here