सभी बड़ी मस्जिद में ठहरे हुए थे

रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 18 विदेशी नागरिकों के रहने की जानकारी पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर Qarantine क्वारंटाइन किया। सभी British ब्रिटिश नागरिक बताये जा रहे हैं। सभी विदेशी बड़ी मस्जिद में रुके थे। उनके साथ 2 दिल्ली, 1 हैदराबाद और 2 रांची के युवकों को भी खेलगांव स्थित isolation ward आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। डीसी के निर्देश पर एसडीओ और हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस मेडिकल टीम के साथ पहुंची और सभी विदेशियों को क्वारंटाइन किया गया। फिलहाल सभी के बारे में जानकारी ली जा रही है। उनके passport पासपोर्ट और visa वीजा की भी जांच चल रही है।

तबलीगी जमात में शामिल होने आये थे

पूछताछ में उन्‍होंने पुलिस को जानकारी दी है कि विदेश से Tabligi jamaat तबलीगी जमात के लिए वे सभी आए थे। इसकी सूचना डीसी को मिलने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर Quarantine क्वारंटाइन किया गया है। मेडिकल टीम ने जांच भी की है।

रांची की हिंदपीढ़ी बड़ी मस्जिद में विदेशियों के छुपे होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आज सोमवार को सुबह तड़के तीन से चार बजे के बीच सभी को खेल गांव कैंपस में बने isolation home आइसोलेशन होम में शिफ्ट किया है। पुलिस के अनुसार, कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी को हिरासत में लेकर क्वारंटाइन किया गया है।

क्वारंटाइन किए गए विदेशियों में United Kingdom यूनाइटेड किंगडम, Kenya केन्या, Poland पोलैंड, Malaysia मलेशिया, West Indies वेस्टइंडीज सहित भारत के अलग अलग राज्यों के लोग शामिल हैं। इनमें दो युवक रांची के भी हैं। पूछताछ में विदेशियों ने बताया है कि वह भारत में तबलीगी जमात के लिए आए हुए हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम ने उनके पासपोर्ट और वीजा को फिलहाल ज़ब्त किया है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। कोतवाली डीएसपी  अजीत कुमार विमल ने कहा है प्रारंभिक सत्यापन में सभी के कागजात दुरुस्त मिले हैं किसी तरह संदिग्ध जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कोरोना के खतरे को देखते हुए उन्हें क्वारंटाइन किया गया है।

सभी की हुई मेडिकल जांच

पुलिस प्रशासन ने सभी विदेशी नागरिकों की मेडिकल जांच करायी है। प्रारंभिक जांच में किसी में कोराना के लक्षण नहीं मिले हैं। हालांकि, उन्हें isolated आइसोलेटेड कर observation ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सबकुछ ठीक रहने पर सभी को पुलिस प्रशासन छोड़ देगी। फिलहाल एसडीओ सभी विदेशी नागरिकों के कागजातों का सत्यापन करा रहे हैं। अबतक सभी के वीजा-पासपोर्ट सही मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here