महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है। लालबाग इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट में 20 लोग घायल हो गए हैं। बीएमसी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड और जंबो टैंक मौके पर मौजूद है स्थिति पर काबू पा रही है।

सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज सुनते ही आसपास के इलाकों में भी अफरातफरी का माहौल हो गया। घायलों की चीखें सुनाई देने लगी। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही लोग इधर उधर भागने लगे, लोगो के बीच डर का माहौल बन गया | इस घटना से लोगो के अंदर एलपीजी सिलेंडर को ले कर जागरूकता हुई है ,सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here