सवांददाता

उत्तर प्रदेश में जेल वार्डर के 3,638 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा के बाद कटऑफ जारी कर दी गई है। अनारक्षित पुरुषों के लिए कटऑफ 187.2530 अंक और अनारक्षित महिलाओं के लिए 166.0011 अंक निर्धारित किया गया है। वहीं, जेल वार्डर, फायरमैन और घुड़सवार के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 22 मार्च से दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (डीवी पीएसटी) शुरू होगी।

यह उन सभी जिलों में होगी, जहां जोनल मुख्यालय है। यानी लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर जिले की पुलिस लाइन में डीवी पीएसटी होगी।

गौरतलब है कि जेल वार्डर के लिए कुल पदों में से 3012 पुरुषों के और 626 महिलाओं के लिए पद हैं। फायरमैन के 2,065 और घुड़सवार पुलिस के लिए 102 पदों पर चयन होना है। जेल वार्डर पुरुष के लिए 14,429 और जेल वार्डर महिला के लिए 3179 अभ्यर्थियों को डीवी पीएसटी के लिए चुना गया है।

जेल वार्डर के लिए जारी किया गया कटऑफ
पुरुषों के लिए
श्रेणी — सामान्य — स्वतंत्रता सेनानी — भूतपूर्व सैनिक — होमगार्ड
अनारक्षित — 187.2530 — 95.0416 — 89.8130 — 105.8977
ओबीसी — 179.0011 — 52.1726 — 55.8268 — 94.5011
अनुसूचित जाति — 155.6938 — 29.0011 — 36.8225 — 75.0011
अनुसूचित जनजाति — 129.9697     — 34.2642 — 76.0011    —

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here