नई दिल्ली। यूं तोआपने कई तरह की मछलियां देखी होंगी. नदियों में पाई जाने वाली मछलियां मटमैली दिखती हैं। समुद्र की गहराई में आपको कई तरह की कलरफुल और खूबसूरत मछलियां दिख सकती हैं। घर और दफ्तर के एक्वेरियम में तो हर कोई कलरफुल मछलियां रखना पसंद करता है लेकिन क्या आपने गैंडे जैसी दिखने और पैरों से चलने वाली मछली देखी है? अगर नहीं तो आइए दिखाते हैं साल 2020 का एक हैरतअंगेज वीडियो जिसमें आप समुद्र की तलहटी पर रहने वाली उस मछली के बारे में जान पाएंगे जिसका मुंह और रंग गैंडे की तरह दिखता है।
देखने में तो यह मछली की तरह तो बिल्कुल भी नहीं लगती। इसकी बनावट आम मछलियों से काफी अलग है. डरावनी दिखने के बावजूद इसकी चाल आपको अच्छी लगेगी। कभी इसकी चाल डायनासोर की तरह दिखेगी। विचित्र प्रजाति की ये मछली चहलकदमी करती है। कैरेबियन रीफ लाइफ के विशेषज्ञ और लेखक मिकी कार्टरिस ने इस दुर्लभ प्रजाति की खोज की है।