विशेष संवाददाता
कुछ देशद्रोह का प्रमाणपत्र लेकर घूमा रहे कम्युनिस्ट और कुछ प्रशांत भूषण सहित हिन्दू विरोधी लोगों को कोरोना काल मे दूरदर्शन पर धार्मिक शोज दर्शको को अफीम के भोज दिखते हो मगर ये सिरफिरे भूल जाते हैं कि भारत मे 110, करोड से भी ज्यादा हिन्दू हैं। उनके लिए ये धारावाहिक वर्तमान पीढी के लिए संस्कार देने वाले हैं। भारत मे यदि नहीं दिखाएँगे तो कहाँ दिखाएँगे।
देखिए न , रामानंद सागर की उत्तर रामायण का आखिरी एपिसोड शनिवार को टेलिकास्ट किया गया। शो को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। टीआरपी के मामले में भी शो रामायण टॉप पर था। अब इस शो के खत्म होने के बाद दूरदर्शन पर श्री कृष्णा टेलिकास्ट होने जा रहा है। श्री कृष्णा को आप आज रात 9 बजे से दूरदर्शन पर देख सकते हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दर्शकों ने रामायण और महाभारत के बाद श्री कृष्णा के फिर से प्रसारण की मांग की थी और अब उनकी ये मांग भी पूरी हो गई है।
वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम् ।
देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥
3 मई से रोजाना रात 9 बजे देखिए भगवान कृष्ण की लीला और उनके महिमा की कथा हमारी पेशकश धारावाहिक “श्री कृष्णा” सिर्फ @DDNational पर।#ShriKrishna pic.twitter.com/A04hDHY7P7
रामानंद आर्ट्स के प्रोडक्शन में बना ये शो 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था और इसके बाद 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।
शो में श्री कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी. बनर्जी ने निभाया था। सर्वदमन बनर्जी को इस शो से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। लोग उन्हें सच में भगवान कृष्ण ही समझते थे। वह रामायण, ‘अर्जुन’, ‘जय गंगा मैया’ और ‘ओम नम: शिवाय’ जैसे शोज में भी नजर आए हैं।