नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा को लेकर चार टीवी चैनलों ने ओपिनियन पोल किया है। जी न्यूज, इंडिया टीवी, एबीपी न्यूज, और रिपब्लिक टीवी ने अपने सर्वे के नतीजे जारी कर दिए हैं। सभी ने राज्य में भाजपा की एक बार फिर सरकार बनने का अनुमान लगाया है। वैसे उनका कहना है कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार राज्य में पार्टी के विधायकों की संख्या कम होगी। सरकार बनाने के लिए 202 का जादुई आंकड़ा चाहिए, भाजपा को इससे कहीं ज्यादा सीटें मिलेंगी।

रिपब्लिक टीवी ने उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का अनुमान लगाया है. उसने मुताबिक बीजेपी को 252-272 सीटें मिल सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी को 111-131 सीटें मिलने की बात कही गई है। चैनल ने बसपा को 8-16 और कांग्रेस 3-9 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान की घोषणा की है जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से होगी। मतगणना चार अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को होगी।। यूपी में इस बार 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को मतदान होगा।

वोटों की बात करें तो एबीपी न्यूज और सी-वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक प्रदेश में कुल 403 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में बीजेपी को इस बार 44 फीसदी वोट मिलने की संभावना नजर आ रही है. वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के खाते में 31 फीसदी वोट जा सकते हैं। मायावत की बीएसपी को 13 फीसदी वोट मिल सकते हैं वहीं कांग्रेस को महज 7 फीसदी वोट मिलने के संभावना हैं। जबकि अन्य को 5 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

वहीं सीटों की बात करें तो बीजेपी को इस बार 223 से 235 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं समाजवादी पार्टी को 145 सीटों से 157 सीटें मिल सकती हैं। बीएसपी के खाते में सर्वे के मुताबिक 8 से 16 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस को महज 3 से 7 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। जबकि अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती हैं।

सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सीएम पद की पहली पसंद ?

सी-वोटर सर्वे के मुताबिक, यूपी में मुख्यमंत्री पद के तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे आगे हैं. सर्वे में 43 फीसदी लोगों ने योगी को बतौर सीएम फिर से देखने की ख्वाहिश जताई है. वहीं 34 फीसदी लोग अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते है। 14 फीसदी लोग मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी को राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए 4 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

इंडिया टीवी ने अपने ओपिनियन पोल में भाजपा को 230-235 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। उसने समाजवादी पार्टी को 160-165 सीटें दी है। इंडिया टीवी ने इस बार राज्य में बसपा की बुरी स्थिति होने अनुमान जताया है। बसपा को 3 से 7 और कांग्रेस को 2-5 सीटें मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here