फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने अपने निवास स्थान पर चौथा ( पूजा ) का आयोजन किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में मां और बेटे को ऋषि कपूर की फोटो फ्रेम के साथ देखा जा सकता हैंl जो फूलों से सजी हुई हैं। इसमें रणबीर ने कुर्ता पहन रखा हैं और उनके माथे पर तिलक लगा हुआ हैं और उन्होंने सिर पर भगवे रंग की पगड़ी पहन रखी हैl

वहीं नीतू सफेद सलवार सूट में हैंl दोनों पूजा स्थल के पास बैठे हुए हैं।

प्रार्थना सभा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और प्रशंसक और शुभचिंतक इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। दो साल की लंबी लड़ाई के बाद कैंसर से पीड़ित ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह 30 अप्रैल को दम तोड़ दिया था। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन शाम 4 बजे चंदनवाड़ी श्मशान में किया गया थाl

इस मौके पर उनके भाई, करीना कपूर, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन और आलिया भट्ट सहित परिवार के करीबी लोग उपस्थित थे। बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अंतिम संस्कार के समय दिल्ली में होने के चलते भाग नहीं ले पाई थींl लॉकडाउन के प्रतिबंधों के कारण रिद्धिमा कल देर रात ही मुंबई पहुंच पाई हैं। ऋषि कपूर के गुजरने के बाद से सोशल मीडिया पर जमकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। बॉलीवुड के अलावा कई हॉलीवुड के कलाकारों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैं।

ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिवार ने एक बयान जारी कर कहा कि ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के चलते अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों का अंतिम क्षणों तक मनोरंजन किया।’ ऋषि कपूर के जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई है और लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैंl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here