ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा, ‘अगर कांग्रेस नेताओं में कोई सबसे अधिक लोकप्रिय था तो वह महाराज ही थे इसलिए हमने ‘माफ करो महाराज…’ का उपयोग किया। लेकिन अब महाराज और शिवराज एक साथ भाजपा में हैं।’

दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के फैसले को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने सही ठहराया। उन्होंने कहा कि सिंधिया का कांग्रेस के साथ असंतोष उचित है।

साथ ही उन्होंने कहा, ‘यह भाजपा और मेरे लिए व्यक्तिगत रुप से खुशी का दिन है। आज मुझे राजमाता सिंधिया याद आ रही है। उनके पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा परिवार के सदस्य बन गए हैं। पूरा परिवार भाजपा के साथ है। उनकी एक परंपरा है, जहां राजनीति लोगों की सेवा करने का एक माध्यम है।’

सिंधिया एमपी कांग्रेस की रीढ थे-नरोत्तम मिश्रा

भाजपा के एक अन्य नेता पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी करार दिया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश कांग्रेस में कुछ भी नहीं बचा है। उन्हें अब एक बार और 15-20 साल के लिए आराम करना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here