वाराणसी। धर्म व अध्यात्म की नगरी काशी में भाई चारे की मिसाल और आस्था का अदभुत संगम देखने को मिलता है। ऐसा ही एक नजारा काशी की नूर फातिमा के घर में देखने को मिल रहा है। नूर फातिमा ने अपने घर में भगवान शिव का एक मंदिर बनवाया है। सुबह की नमाज के साथ ही फातिमा घर के मंदिर मे शिव जी पूजा भी करती है और उन पर जल चढ़ाकर अर्चना करती है।

उल्लेखनीय है कि फातिमा की इस आस्था ने गंगा जमुनी तहजीब का एक अनोखा उदाहरण रखा है। वो हर सुबह पूरी आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा करती है और परिवार के कुशल मंगल की कामना करती है। फातिमा कहती है कि मेरा जन्म अयोध्या में हुआ था और बचपन से ही राम जी से नाता था।

वहीं शादी के बाद मुझे काशी आना पड़ा, तो यहां शिव जी से नाता जुड़ गया है। शिव जी के प्रति ऐसी आस्था समायी की मैंने अपने घर में शिव मंदिर बनवा लिया और हर दिन नमाज के साथ ही मंदिर में पूजा करती हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here