विशेष संवाददाता

नई दिल्ली। बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली विधानसभा चुनाव में कड़ी हार के बाद विवादित बयान देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने अनुराग ठाकुर के द्वारा दिए गए गोली मारो वाले बयान और कपिल मिश्रा के भारत-पाकिस्तान मैच के बयान की निंदा की थी। नड्डा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को उनके विवादित बयानों के चलते कड़ी चेतावनी दी है और उन्हें भविष्य में ऐसे विवादित बयान देने से बचने की हिदायत दी है।

गौरतलब है कि बीजेपी के केंद्रीय नेता गिरिराज सिंह के विवादित बयानों की वजह से नाराज हैं और इसी वजह से जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को पार्टी मुख्यालय में तलब कर उन्हें चेतावनी दी है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के गैर जिम्मेदाराना बयानों से नाराज हैं। जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को पार्टी मुख्यालय में तलब किया और कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसे बयानों से बचने की हिदायत दी है। हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद गिरिराज सिंह ने कई विवादित बयान दिए थे। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सीएए के समर्थन में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी यह सारे यहीं से निकले हैं । दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी गिरिराज सिंह विवादों से घिरे रहे थे। एक विवादित बयान उन्होंने शाहीन बाग के मुद्दे पर भी दिया था। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहा था, “शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है। यहां सुसाइड बंबर का जत्था बनाया जा रहा है । देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है । उन्होंने कहा था कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड से मर जाता है और वह मर जाता है। उसकी माँ कहती है कि वह शहीद हो गया। यह सुसाइड बॉम्बर नही है तो क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here