लक्ष्मी कान्त द्विवेदी

केन्द्र सरकार अपने खाली पड़े लगभग सात लाख पदों पर भर्ती की तैयारी में जुट गयी है। हाल ही संसद सत्र के दौरान सरकार ने जानकारी दी थी कि उसके सात लाख पद खाली पड़े हैं। उसके बाद कैबिनेट कमेटी ने 23 दिसम्बर, 2019 को हुई अपनी बैठक में सरकार से उन पदों पर भर्ती का अनुरोध किया था। इसके बाद से ही केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग उन पर भर्ती की तैयारियों में जुट गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सभी मंत्रालयों और विभागों को सर्कुलर भेज कर उनके यहां खाली पड़े पदों की संख्या और उन पर भर्ती की दिशा में उठाये गये कदमों के बारे में जानकारी मांगी है। सभी मंत्रालयों और विभागों को हर महीने की पांच तारीख को इस संबंध में सूचना देनी है। इस प्रकार की पहली सूचना पांच फरवरी,2020 को दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि, 2014 से अब तक लगभग 1.57 लाख पदों की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन 2018 तक करीब सात लाख पद खाली पड़े थे। आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2018 तक कुल 38 लाख पद थे, जिनमें से 31.18 लाख पदों पर कर्मचारी नियुक्त थे। अकेले रेलवे में ही 2.5 लाख पद खाली पड़े हैं, जबकि रक्षा क्षेत्र में 1.9 लाख पद खाली हैं। आगामी एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में भी इस संबंध में बड़ा कदम उठाये जाने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here