चुराचांदपुर। मणिपुर में सेना की टुकड़ी पर आईडी हमले की खबर सामने आई है। सेना की टुकड़ी पर घात लगाकर बैठे आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में असम राइफल्स के सीओ समेत कई जवान जख्मी हो गए।

बताया जा रहा है कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट में यह हमला हुआ। यहां असम राइफल्स के कमांडिंग आफिसर के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया। काफिले में कमांडिंग ऑफिसर के परिवार के सदस्य और क्विक एक्शन टीम के सदस्य मौजूद थे। ऑपरेशन अभी जारी है। हमले के पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है।

मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का गठन 1978 में किया गया था। इसे भारत सरकार ने आतंकी संगठन घोषित किया है। मणिपुर में यह संगठन धोखे से भारतीय सुरक्षाबलों पर पहले भी हमले करता रहा है। इस संगठन का गठन बिश्वेसर सिंह ने किया था। यह आतंकी संगठन स्वतंत्र मणिपुर की मांग करता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here