उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक लड़के ने पड़ोस की लड़की का उस वक्‍त वीडियो बना लिया जब वह बाथरूम में नहाने की गई थी। लड़के को वीडियो बनाते वक्‍त लड़की ने देख लिया और इसका विरोध किया। इस पर लड़के ने उसे पीट दिया। इसके बाद लड़की अपने परिवारवालों के साथ थाने पहुंची। आरोपी लड़का फरार हो गया है। 

मामला नोएडा के सेक्‍टर 49 का है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की बाथरूम में नहाने गई तो पड़ोस के लड़के ने उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया। लड़की ने इसका विरोध किया तो लड़के ने उसे पीट दिया। यह बात लड़की ने अपने परिवारवालों को बताई तो उन्‍होंने भी इसका विरोध जताया। इस पर लड़के के घरवाले उल्‍टा नाराज हो गए। उन्‍होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद लड़की अपने परिवारवालों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी लड़का फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। नोएडा सेक्‍टर 49 में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

नाबालिग पर रेप का आरोप 
उधर, नोएडा के सेक्‍टर 20 से रेप का एक मामला सामने आया है। वहां एक लड़की ने अपने पड़ोस में रहने वाले लड़के पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी लड़के की उम्र 15 वर्ष और लड़की की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here