महोत्सव का अंतिम दिन 23 जनवरी होगा सखी दिवस, इस दिन सिर्फ  होगी महिलाओं की इंट्री,हेलीकाप्टर की सवारी का भी मिलेगा मजा

लखनऊ संवाददाता

लखनऊ। स्वच्छ लखनऊ, सुंदर लखनऊ, श्रेष्ठ लखनऊ की थीम के साथ लखनऊ महोत्सव का आयोजन इस बार 17 से 23 जनवरी तक होगा। रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होने वाले इस महोत्सव में बालीवुड का तड़का गायिका नेहा कक्कड़ लगाएंगी तो पंजाबी फ्लेवर की खुशबू फैलाने की जिम्मेदारी बादशाह पर होगी।

आज कलेक्ट्रेट सभागार में हुई एक प्रेेस वार्ता में लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम व डीएम अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ महोत्सव का पोस्टर लांच किया। इस अवसर पर उन्होंने यह जानकारी भी दी कि महोत्सव का अंतिम दिन 23 जनवरी सखी दिवस के रूप में मनेगा। यह दिन पूरी तरह महिलाओं को समर्पित  रहेगा।

उन्होंने बताया कि नारी सशक्तिकरण को समर्पित इस दिन सुबह 11 से शाम 4ः30 बजे तक महिलाओं व बालिकाओं के साथ 10 साल तक के बच्चों को ही इंट्री मिलेगी। इस दिन पुरूषों की इंट्री नहीं होगी।

इस बार लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वहीं महोत्सव का समापन यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। इस बार महोत्सव में ‘प्लास्टिक को कहें ना’ अभियान के तहत जूट उत्पादों के स्टाॅल लगेंगे और प्लास्टिक रहित क्राफ्ट प्रतियोगिता भी होगी।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि इस महोत्सव में हेलीकाप्टर जाॅय राइड के लिए 1090 के पास हेलीपैड बन रहा हैै। हेलीकाप्टर की सवारी के लिए महोत्सव की वेबसाइट पर बुकिंग कराई हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here