‘अल जजीरा’ टीवी चैनल के मुताबिक, लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल की संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। जिब्रिल 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के सत्ता से हटने के बाद प्रधानमंत्री बने थे। उनकी पार्टी ने बयान जारी कर जिब्रिल की मौत की पुष्टि कर दी है। 68 साल के इस नेता को दो हफ्ते पहले संक्रमित पाया गया था। तब से वो हॉस्पिटल में थे।

चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने रविवार रात एक बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि शनिवार और रविवार के बीच 24 घंटे में 39 नए मामले सामने आए। एक मरीज की मौत हो गई। देश में कुल मामलों की संख्या 81 हजार 708 बताई गई है। हुबेई प्रांत में कोई नया मामला सामने नहीं आया।

एकता मे शक्ति है-क्वीन एलिजाबेथ

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने रविवार रात देश को संबोधित किया। कहा, “एकजुट होकर हम इस महामारी पर काबू पा लेंगे। मैंने पहले भी कहा था। दोहरा रही हूं। एकता में शक्ति है। देश इस मुश्किल दौर से बाहर आ जाएगा। भविष्य में लोग इस बात पर गर्व करेंगे कि हमने कैसे इस महामारी से मुकाबला किया। आप भरोसा रखिए हमारा अच्छा दौर लौटेगा। हम फिर अपने परिजनों और परिवारों के साथ होंगे।” क्वीन ने लोगों से सरकार द्वारा बनाए नियमों के पालन की भी अपील की।

अमेरिका के ओरलैंडो में रविवार को चर्च के बाहर हाथ उठाकर लोगों ने कोरोना के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। इसके पहले प्रार्थना भी की गई। देश में संक्रमण का आंकड़ा तीन लाख के करीब है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here