आमतौर पर जंगल में जानवर अपने भोजन का शिकार करते हैं। लेकिन इंसान इतना गिर चुका है कि अपने फायदे के लिए जानवरों को भी नहीं छोड़ रहा है। केरल से एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें पांच लोगों ने जंगल से एक तेंदुए को पकड़ा, फिर उसे मार डाला और बाद में पकाकर खा लिया।

इस सिलसिले में वन अधिकारयों ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पांच लोगों पर छह साल के एक तेंदुए को मारकर उसका मांस खाने का आरोप है। केरल के इडुक्की की इस अजीबों-गरीब घटना ने सबको सकते में डाल दिया है।

वन विभाग के अधिकारियों को इस मामले से जुड़ी खुफिया जानकारी मिली जिसके बाद इडुक्की जिले के मनकुलम क्षेत्र से शुक्रवार उन पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। इन पांच लोगों के नाम इस तरह हैं- विनोद, कुरियाकोसे, बीनु, कुंजप्पन, विंसेट।

पुलिस को मिली खुफिया जानकारी में बताया गया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए आरोपियों ने एक जाल का इस्तेमाल किया फिर उसे मार डाला, मारने के बाद उसकी खाल को उताकर बेचने के लिए रख दिया। आरोपियों ने तेंदुए को मारकर उस मांस पकाकर खाया।

बता दें कि आरोपियों ने तेंदुए की खाल के साथ-साथ उसके दांत और नाखूनों को भी बेचने के लिए अलग से निकाल कर रखा। तेंदुआ देश के संरक्षित वन्य जीवों की श्रेणी में आता है। इसका शिकार करने पर 7 साल की जेल हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here