वॉशिंगटन। दुनियाभर के कई देशों की राजनीति में भारतवंशियों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। भारतीय मूल के 200 से अधिक शख्स अमेरिका और इंग्लैंड सहित 15 देशों में नेतृवर्ग में शामिल हैं। इनमें से 60 कैबिनेट मंत्री तक के पदों पर काबिज हैं।

प्रवासी भारतीयों के बीच काम करने वाले अमेरिका स्थित एक संगठन द्वारा जारी किए गए अपनी तरह के पहले सर्वेक्षण में यह खुलासा किया गया है। सोमवार को सरकारी वेबसाइटों और अन्य उपलब्ध सार्वजनिक संसाधनों से मिली सूचना के अनुसार 2021 भारतीय प्रवासियों से युक्त सरकार की सूची में प्रवासी भारतीय समूह के 200 से अधिक नेता शामिल हैं, जो दुनिया भर के 15 देशों में सार्वजनिक सेवा के उच्चतम पदों पर हैं। इनमें से 60 से अधिक नेता कैबिनेट पदों पर काबिज हैं।

‘दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र की उपराष्ट्रपति के रूप में पहली महिला और अश्वेत भारतीय मूल के लोगों के लिए गर्व का एक बड़ा विषय है। सिलिकॉन वैली-आधारित उद्यमी और निवेशक और इंडिस्पोरा के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने कहा, हम सार्वजनिक सेवा में लगे अन्य प्रवासियों के लिए राष्ट्रपति दिवस पर इस पल का उपयोग करना चाहते थे। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, दुनिया भर में फैले 3 करोड़ 20 लाख से अधिक भारतीय मूल के लोगों में सबसे बड़ी संख्या भारतीय प्रवासियों की ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here