ग्लोबल टाइम्स ने भारत पर आक्रामक होने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। पूरी दुनिया को जानती है कि जिनपिंग की सेना भारतीय जवानों को उकसाने का काम कर रही है, लेकिन चीन है कि ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली हरकत कर रहा है। चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख में उल्टा भारत पर ही सीमा पर उकसाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही, चीन को भारत और अमेरिका की गाढ़ी दोस्ती भी रास नहीं आ रही है।

‘ग्लोबल टाइम्स’ ने अपने लेख की शुरुआत अपनी आदत के अनुरूप झूठे दावे करते हुए की है। उसमें लिखा गया है, ‘जून में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत ने ज्यादातर चीन के खिलाफ ही कार्रवाई की है। आर्थिक और सैन्य रूप में भारत चीन से पीछे है, लेकिन इसके बावजूद भी क्यों चीन को उकसाने का रिस्क ले रहा है?’

चीनी प्रोपेगैंडा मुखपत्र ने आगे बताया है कि भारत का मानना है कि चीन युद्ध शुरू करने या युद्ध को आगे बढ़ाने के लिए पहल करने को तैयान नहीं है। इसी वजह से भारत सीमा पर छोटे पैमाने पर उकसावे का काम कर रहा है। वहीं, नई दिल्ली को लगता है कि चीन बड़े स्तर पर सैन्य संघर्ष में शामिल नहीं होगा, इसलिए वह अपने दृढ़ संकल्प के बारे में अपनी बात रखने की हिम्मत करता है।