वाराणसी।27 वें दिन राजस्थान ब्राह्मण मंडल ने जरूरतमंदों को भोजन के साथ फल भी वितरित किया।

नारायण सेवा के संयोजक श्री विजय मिश्र ने अपनी तरफ़ से फल (केला) का वितरण किराया। आज भोजन में छह पूड़ी, आलू-टमाटर की सब्‍जी रखी गयी थी । उन्‍होंने बताया कि मंडल की ओर से इसमें से 151 पैकेट खाद्य सुरक्षा अधिकारी को एवं 150 पैकेट अन्य ज़रूरतमंदो को वितरित किया गया।

बताने की जरूरत नहीं कि केला न सिर्फ पौष्टिक है बल्कि यह तत्काल शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।

संस्था के मंत्री वेदमूर्ति शास्त्री ने बताया कि ब्राह्मण मंडल 5 अप्रैल से लगातार शहर के अलग अलग हिस्‍सों में मौजूद जरूरतमंदों का पेट भरने का काम कर रही है। अब तक करीब 8000 के लगभग जरूरतमंदों का पेट भरा जा चुका है।

विजय कृष्ण मिश्र के संयोजन में भोजन बनाने की व्यवस्था में रक्षाज्योति, ललिता देवी, पुनीता, सुनीता, विजय लक्ष्मी, प्रेम कृष्ण मिश्र, संजय ढाँचोलिया, राकेश मिश्र, विशाल गौड़, आशुतोष व्यास,कैलाश मिश्र, मुरारी लाल निर्मल, निशांत निर्मल, सुनील शर्मा, मनोज पचलंगिया एवं विनय मिश्र पूरी निष्ठा से सेवा कार्य में लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here