पूरा भारत देश आज (26 जनवरी) 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से लेकर स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा कि देश का भविष्य इस पर निर्भर करता है कि हम आज क्या कर रहे हैं।

विराट ने देशवासियों से कहा कि हम अपने देश को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए साथ में मिलकर काम करें। रोहित शर्मा ने भी ट्विटर के जरिए देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। ऋषभ पंत ने ट्विटर पर लिखा, ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा। देश का प्रतिनिधित्व करने से बढ़कर कुछ नहीं।’ तमाम भारतवासियों के लिए आज का दिन बहुत खास है। 1950 में आज के दिन ही भारत का संविधान लागू किया गया था और तब से इस तारीख को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों से आजाद हुआ था और इसके तीन साल बाद देश का संविधान लागू हुआ था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए भारतीय संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here