बिहार में सुबह छह बजे से पैक्स चुनाव के लिए मतदान का पहला चरण शुरू हो गया है। शाम तक परिणाम आ जाएंगे। बिहार में 1511 पैक्‍सों के लिए दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी को होगा। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। 

शाम चार बजे तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम जारी होगा। प्रथम चरण का चुनाव आज मनेर व्यापार मंडल के सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए ई-किसान भवन मनेर में हो रहा है। दो मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। बीडीओ मनेर इसके निर्वाची पदाधिकारी हैं। दूसरे चरण में 19 प्रखंड के 76 पैक्सों में 15 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए 30 जनवरी से दो फरवरी तक नामांकन, तीन फरवरी एवं चार फरवरी को स्क्रूटनी, छह फरवरी को नाम वापसी और 15 फरवरी को मतदान होना है।

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने 12 कोषांगों का गठन कर अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है और उनके दायित्वों का निर्धारण किया है। जिलाधिकारी ने कोषांग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मतपत्र, कर्मी,  प्रशिक्षण, सामग्री की उपलब्धता, वाहन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके लिए संबंधित बीडीओ से समन्वय स्थापित करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here