कोरोना का कहर का यह हाल है कि अमेरीकियों को वियतनाम युद्ध की कड़वी यादें भी बिसर गयीं लग रहीं हैं। 24 घंटे में मरने वालों का आंकड़ा 2200 पहुंचा और फिर हाय तौबा मच गया। इस बीच आर्थिक गतिविधि शुरू की गई और सड़कें गुलजार होने लगीं। लेकिन चेतावनी भी साथ ही है कि खतरा टला नहीं है।

उपराष्ट्रपति पेन्स

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 31 लाख 38 हजार 97 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 17 हजार 968 की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 55 हजार 695 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका (america )दुनिया का पहला देश बन गया है, जहां 10 लाख से ज्यादा संक्रमित हो गए हैं। यहां आंकड़ा दुनियाभर के कुल मामलों का एक तिहाई है। यहां 24 घंटे में 2208 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में 59 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। यह आंकड़ा 1955 से 1975 तक चले वियतनाम ( vietnam)युद्ध में मरने वालों से भी ज्यादा हो गया है।

न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क (newyork ) में संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 22 हजार की मौत हो चुकी है। न्यूजर्सी में भी संक्रमण के एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां छह हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया ऐसे राज्य हैं जहां अब तक 40 हजार से ज्यादा केस हो चुके हैं। उधर, अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौसी ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में और मौतें हो सकती हैं। खतरा अभी टला नहीं है।

यूएस उप राष्ट्रपति ने अस्पताल के नियमों का उल्लंघन किया

अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस (pence )ने अस्पताल के मास्क पहनने की नीतियों का उल्लंघन किया। वे मेयो क्लीनिक अस्पताल में कोरोना पर शोध करने वालों से मिलने गए थे। अस्पताल की ओर से इसके परिसर में आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क जरूरी किया गया है। मेयो क्लीनिक ( meyo clinic)ने कहा कि उप राष्ट्रपति को दौरे से पहले इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने मास्क नहीं लगाया। इस पर पेंस ने कहा कि अमेरिका के उप राष्ट्रपति के तौर पर मेरी कोरोना की नियमित जांच होती रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि डिसीज कंट्रोल सेंटर ने मास्क ( mask)को जरूरी नहीं बताया है। उधर, कैलिफोर्निया में सैन डिएगो नौसेना अड्डे में लड़ाकू जहाज यूएसएस किड पर तैनात 64 सैनिक संक्रमित मिले हैं। शिप पर क्रू मेंबर समेत करीब 300 लोग हैं। मंगलवार को 63% लोगों का परीक्षण किया गया था। शिप को सैन डिएगो में डिसइन्फेक्ट किया जा रहा है। क्रू मेंबर्स को आइसोलेट कर दिया गया है। अमेरिका का यह दूसरा लड़ाकू जहाज है जो वायरस से प्रभावित हुआ है। विमान वाहक युद्ध पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट समुद्र में तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here