किसी भी घटना पर टिप्पणी करने की आदत डाल रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा ने जामिया मिलिया इस्लामिया के समीप कल की फायरिंग को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। प्रियंका ने आज कहा कि जब मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे तो ऐसी घटनाएं होना मुमकिन है। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘जब सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है।’

दरअसल। प्रियंका गांधी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के एक वीडियो क्लिप का जिक्र कर रही थीं, जिसमें ठाकुर की ओर से सम्बोधित की जा रही रैली में नारा लगाया गया, ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…को।’ प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वह कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वह हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वह विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?’

बताते चलें कि गुरुवार को एक किशोर ने जामिया मिलिया इस्लामिया के समीप सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर पिस्तौल से गोलियां चलाईं। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया। इससे पहले वह इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच पिस्तौल लहराते हुए आया और चिल्लाकर कहा ‘यह लो आजादी।’ बाद में पुलिस ने उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here