यूपी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि छुट्टा गायों की बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि वह बेसहारा पशुओं की चुनौती को अवसर के रूप में ले रहे हैं। जिसके तहत चारे की बेहतर व्यवस्था के साथ ही गोशालाओं भी व्यवसायिक बनाया जाएगा। धर्मपाल ने बताया कि चारागाह की जमीनें कब्जा मुक्त कराकर वहां पर चारा लगवाया जाएगा। ग्राम समाज की जमीनें कब्जामुक्त कर गोशालाएं बनवाई जाएंगी। वहां का प्रबंधन बेहतर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही गौशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे। मंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही गायों का गोबर उठाएंगे और वही दूध भी पिएंगे। सिंह ने कहा कि डीएम के माध्यम से जिन गौशालाओं की जमीन और चारागाह पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। उन्हें मुक्त करवाएंगे। हमहर न्याय पंचायत पर गौशाला बनाएंगे, ताकि इस समस्या से निजात मिल सके। 

धर्मपाल सिंह ने कहा कि हम गौशालाओं को कमर्शियल बनाएंगे, गाय से निकलने वाले दूध, दही, घी, मूत्र और गोबर से व्यापार होगा, जिससे किसानों को फायदा होगा।