वाराणसी। वाराणसी में हौसला बुलंद बदमाश किस कदर बेख़ौफ़ हो चुके हैं इसका नज़ारा रविवार की रात देखने को मिला जब चेतगंज थाना क्षेत्र के बाग बरियार चौछठवा में शंकर भगवान के मंदिर के समीप कुछ लोगों ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र को गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहा एसपी सिटी विकास चन्द्र त्रिपाठी भी पहुंच गए।

परास्नातक के द्वितीय वर्ष का छात्र है रोहित

मिली जानकारी के मुताबिक काशी विद्यापीठ के एमए द्वितीय वर्ष के छात्र रोहित यादव मोहल्ले के ही साथी विष्णु केसरी के साथ हिरोपुक से घर से निकला था। हिरोपुक विष्णु चला रहा था और रोहित गाड़ी पर पीछे बैठा था। तभी कुछ लोगों से विवाद के बाद किसी ने गोली मार दी। रोहित ने पुलिस को बताया कि वह गोली मारने वाले को चेहरे से पहचानता है। रोहित के पिता सुधाकर यादव उर्फ मलाई पशुपालन का व्यवसाय करते है।

अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी का मिला आश्वासन

एसपी सिटी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि पुछताछ में रोहित ने बताया कि जिससे विवाद हुआ वह नशे में था। पुलिस की टीमें लगा दी गई है, आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। परिजनों से बातचीत की जा रही है, बोले जल्द ही अभियुक्त गिरफ्तार होगा। चिकित्सकों के मुताबिक युवक की स्थिति खतरे से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here