कोरोना संकट के बीच एक बार फिर केंद्र और पश्चिम बंगाल आमने-सामने आ गए हैं। अबकी मामला रेड जोन ( red zone)को लेकर है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव की ओर से केंद्रीय हेल्थ सेक्रेटरी को लिखे गए लेटर (letter ) में कहा गया कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ चार रेड जोन है, जबकि केंद्रीय लिस्ट में 10 रेड जोन का जिक्र किया गया है।
पश्चिम बंगाल के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव विवेक कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि हमारे यहां चार रेड जोन हैं और ये कोलकाता, हावड़ा, नॉर्थ 24 परगना और पूर्व मिदनापुर हैं। 30 अप्रैल को राज्यों के साथ कैबिनेट सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में 10 जिलों को रेड जोन में दिखाया गया था। बंगाल ने केंद्र सरकार से कहा कि राज्य के जिलों का जोन में बंटवारा फिर से किया जाए, क्योंकि 10 जिले, जो रेड जोन में नहीं हैं, वो इसमें शामिल किए गए हैं। सरकार की ओर से रेड, आॅरेंज (orenge )और ग्रीन जोन ( green zone) की नई लिस्ट जारी की जाए। इसके अलावा 5 जिलों को आॅरेंज जोन में और 8 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। केंद्र सरकार की लिस्ट में कोलकाता, हावड़ा, नॉर्थ 24 परगना, साउथ 24 परगना, मिदिनापुर पश्चिम, मेदिनापुर पूर्व, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिमपोंग, माल्दा को रेड जोन में रखा गया है। हुगली, पश्चिम बर्धमान, नदिया, पूर्व बर्धमान, मुर्शिदाबाद आॅरेंज जोन में है।