तनाव के दौर में पाकिस्तानी सेना में बड़ा फेरबदल,

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना में सोमवार को ब़़डा बदलाव किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को नया चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ बनाया गया है। दो मेजर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर प्रोन्नत किए गए हैं। भारत के साथ तनाव के दौर में सेना में इन नई नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मेजर जनरल अली आमिर अवान और मोहम्मद सईद को लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया है।

अवान दूरसंचार और सूचना तकनीक मामलों के महानिरीक्षक और सईद राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, इस्लामाबाद के अध्यक्ष बनाए गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद आमिर को एडजुटेंट जनरल बनाया गया है। जबकि लेफ्टिनेंट जनरल नदीम जकी मंज को रणनीतिक योजना वाली डिवीजन का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल शाहीन मजहर महमूद को मंगला कोर का कमांडर बनाया गया है जबकि लेफ्टिनेंट जनरल नौमान महमूद को पेशावर कोर का कमांडर बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि ताजा नियुक्तियां ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल जुबैर महमूद हयात के अवकाश ग्रहण से ठीक पहले हुई हैं। हयात इसी सप्ताह रिटायर होने वाले हैं।

उनके स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल नदीम रजा को प्रधानमंत्री इमरान खान पहले ही ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का चेयरमैन नियुक्त कर चुके हैं। नदीम रजा की नियुक्ति 27 नवंबर से प्रभावी होगी। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here