नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक गाय सड़क पर लाल बत्ती पर रुकी हुई है। गाय जिस तरह से किसी समझदार इंसान की तरह लाइन के पीछे खड़ी है। वो सबका ध्यान खींच रहा है। वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

प्रीति जिंटा ने कही ये बात

प्रीति जिंटा ने अपने ट्विटर हैंडल से ये वीडयो शेयर करते हुए लोगों को इससे सीख लेने की बात कही है। प्रीति ने इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ये वीडियो देखिए। इस गाय को देखकर ट्रैफिक रूल्स फॉलो करना सीखा जा सकता है। लोगों की छोड़िए, हमारी तो गाय तक ट्रैफिक रूल्स को मानती हैं।

प्रीति जिंटा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। साल 2016 में उन्होंने जेनी गुडइनफ से शादी की थी। जिसके बाद वो गृहस्थी और बिजनेस में ही ज्यादा बिजी हैं। प्रीति के इस वीडियो पर सोशल यूजर खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि इंसानों से तो जानवर बेहतर हैं। इन्हें भी ख्याल है कि ये सही नहीं है।

लोगों को याद आए नए ट्रैफिक रूल्स

प्रीति के इस वीडियो पर कई लोग मजाकिया अंदाज में भी कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया है कि पहले की बात होती तो गाय रेड लाइट तोड़ देती लेकिन अब जुर्माना बढ़ गया है इसलिए रुक गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here