राहुल गोयल

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद और पूर्व विधायक समेत 10 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया। ये काईवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाद हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। पार्टी ने गुरुवार को इन सभी नेताओं को नोटिस जारी करके जवाब भी मांगा था।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह सभी बीते कुछ समय से पार्टी के निर्णयों पर अनवाश्यक रुप से बैठक कर विरोध कर रहे थे। यह अनुशासनहीनता है। जो जवाब दिए गए हैं, उस पर अनुशासन समिति संतुष्ट नहीं है। जिसके चलते अनुशासन समिति ने इन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया।

जिन नेताओं को निष्कासित किया गया उनमें संतोष सिंह (पूर्व सांसद), सिराज मेंहदी (पूर्व एमएलसी), रामकृष्ण द्विवेदी (पूर्व गृहमंत्री, उप्र), सत्यदेव त्रिपाठी (पूर्व मंत्री), राजेन्द्र सिंह सोलंकी (सदस्य एआईसीसी), भूधर नारायण मिश्र (पूर्व विधायक), हाफिज मोहम्मद उमर (पूर्व विधायक), विनोद चौधरी (पूर्व विधायक), नेकचन्द्र पाण्डेय (पूर्व विधायक), स्वयं प्रकाश गोस्वामी (पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस), संजीव सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर) के नाम हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here